टिकरिहा कल आएंगे शक्ति, शहर के राधा कृष्ण मंदिर में होगा जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत एवं युवाओं का बड़ा सैकड़ो युवा पहुंचेंगे सम्मेलन में, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी

टिकरिहा कल आएंगे शक्ति, शहर के राधा कृष्ण मंदिर में होगा जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत एवं युवाओं का बड़ा सैकड़ो युवा पहुंचेंगे सम्मेलन में, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा

टिकरिहा कल आएंगे शक्ति, शहर के राधा कृष्ण मंदिर में होगा जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत एवं युवाओं का बड़ा सम्मेलन, चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राहुल टिकरिहा कल 17 नवंबर को शक्ति पहुंचेंगे, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शक्ति नगर आगमन को लेकर जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे, तो वहीं इस अवसर पर शक्ति शहर के कोरबा रोड में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दोपहर 1:00 से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका चुनाव 2025 में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जहां जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे तो वहीं दोपहर भोजन की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर ही रखी गई है, जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस युवा सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading