बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिला कांग्रेस ने करी पत्रकार वार्ता.पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश रही मौजूद.जिलाध्यक्ष रश्मि ग़बेल के नेतृत्व में बुलाई गई थी प्रेसवार्ता

बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिला कांग्रेस ने करी पत्रकार वार्ता.पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश रही मौजूद.जिलाध्यक्ष रश्मि ग़बेल के नेतृत्व में बुलाई गई थी प्रेसवार्ता kshititech
बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिला कांग्रेस ने करी पत्रकार वार्ता.पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश रही मौजूद.जिलाध्यक्ष रश्मि ग़बेल के नेतृत्व में बुलाई गई थी प्रेसवार्ता kshititech
बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिला कांग्रेस ने करी पत्रकार वार्ता.पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश रही मौजूद.जिलाध्यक्ष रश्मि ग़बेल के नेतृत्व में बुलाई गई थी प्रेसवार्ता kshititech

बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिला कांग्रेस ने करी पत्रकार वार्ता.पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश रही मौजूद

शक्ति -शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी ने 18 जून को रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।यह पत्रकार वार्ता जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार कांग्रेस बिजली के दाम पाचवी बार बढ़ा जाने का विरोध करती है।भाजपा सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू, में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। भाजपा सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है।भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये हैं। पहले से ही बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। सरकार उसमें राहत देने के बजाय बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कर रही है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था।कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी।भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के बाद पांच बार बिजली के दाम बढ़ाया जाना जनता पर बोझ है।सरकार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगा है। पिछले कुछ महिनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है।उपभोक्ताओं को एक ही माह में ऑनलाइन, ऑफलाइन में अलग बिल भेजा जा रहा है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोडकर बिजली के बिल भेजे जा रहे है। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल औसत से तीन गुना आया है। जनता बढ़े बिजली बिल से परेशान हो गयी है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय जनता को लूटने में लगी है।जनता बिजली कटौती से परेशान है। सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रही उपर से अनाप-शनाप बिजली बिल भेज रही है।बिजली के बढ़े बिल से पिछले ढाई साल से जनता पर बोझ डाला जा रहा था लेकिन इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल तीन गुना आया है।हर जगह बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनकी खपत वास्तविक खपत से अधिक बताई जा रही है, स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में बहुत तेजी से चल रहा है।बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है। पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा।उत्तरप्रदेश में स्मार्ट मीटर वहां की भाजपा सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में भी सरकार जनहित में स्मार्ट मीटर वापस ले।: पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से प्रभारी शेषराज हरबंश जी ,विधायक पामगढ़ , श्रीमती रश्मि गभेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , बलराम प्रसाद पाण्डेय , राकेश राठौर,घनश्याम देवांगन , संतोष सोनी , श्याम कुमार केवट, प्यारेलाल सिदार, कुसुम यादव , रामप्रसाद यादव ,पवन साहू ,पिंटू ठाकुर ,सोनू तंबोली ,सन्नी यादव पुरुषोत्तम साहू , गिरधर जायसवाल घनश्याम राठौर, कृष्णा रात्रे , देवानंद जायसवाल ,नवधा मौरे ,भानुप्रताप गबेल ,सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading