बहन से हुई छेड़छाड़ के विवाद में भाई की हत्या के तीन आरोपी चंद घंटों में ही गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता,जैजैपुर पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर लग रहा अंकुश

<em>बहन से हुई छेड़छाड़ के विवाद में भाई की हत्या के तीन आरोपी चंद घंटों में ही गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता,जैजैपुर पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर लग रहा अंकुश</em> kshititech
हत्या के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बहन से हुई छेड़छाड़ के विवाद में भाई की हत्या के तीन आरोपी चंद घंटों में ही गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता,जैजैपुर पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर लग रहा अंकुश

शक्ति छत्तीसगढ़ के धनिया गोयल की खबर

सक्ति- पुलिस जिला शक्ति के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,साथ ही घटनाओं के आरोपियों तक पहुंचने भी पुलिस सक्रिय है, इसी तरह एक मामला शक्ति जिले के थाना जैजैपुर का है जिसमें चंद घंटों में ही पुलिस ने हत्या के आरोपी तक पहुंचने में सफलता अर्जित की है,मामला थाना जैजैपुर के अपराध क्रमांक 97 / 23,धारा 302, 294, 506, 323, 34 भादवि का है,जिसमे बहन से छेडछाड को लेकर हुए वाद विवाद पर भाई का हत्या करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों से धारदार टांगी, लकडी को बेडी एवं बांस का डण्डा बरामद थाना जैजैपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही हुई है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.06.2023 को प्रार्थिया बिदया रात्रे पिता सुकालू रात्रे उम्र 18 साल निवासी सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी बहन दिव्या रात्रे को आरोपी रामनारायण सुल्तान नरवा नहाने जाते समय छेडखानी किया था। मृतक एकलब्य को दिव्या के द्वारा बताये जाने पर मृतक एकलब्य आरोपी के घर मेरी बहन को क्यों छेडखानी किया है पूछने व समझाने गया था तब आरोपी रामनारायण सुल्तान अपने घर से टंगिया लेकर निकला और माँ बहन की गाली देते हुये मृतक को टंगिया से बायें कान के बगल में सिर के पास टंगिया से वार किया एवं आरोपी की बहन समारीनबाई एवं कुमारीबाई के द्वारा हाथ मुक्का व डण्डा से मृतक को मारने लगे मृतक की बहन प्रार्थिया बिदया के द्वारा बीच बचाव करने पर समारीन बाई एवं कुमारी के द्वारा बाल पकडकर हाथ मुक्का से एवं डण्डा से मारने लगे। मृतक एकलब्य को तीनो आरोपी गणो द्वारा टंगिया, हाथ मुक्का व डण्डा से मारने से घायल होकर घटना स्थल पर ही गिर गया जिसे डॉयल 112 के सहयोग से सी०एच०सी जैजैपुर लाये थे

जिसे डॉक्टर द्वारा मृत होना बताये जाने पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम०आर० अहिरे (भा०पु० से०) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह (रा०पु० से०) एवं मौके पर उपस्थित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन एवं कुशल दिशा निर्देशन पर थाना जैजैपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रार्थिया, गवाहों का कथन घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रकरण सदर के आरोपीगण 01. रामनारायण सुल्तान पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 22 साल, 02 कुमारी बाई पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 20 साल, 03. समारीनबाई पति अजय निराला उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर जिला सक्ती को उसके सकूनत से तलब कर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया जो अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार किये है। घटना में प्रयुक्त टांगी, लकडी का बेडी एवं बांस का डण्डा को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिध्द सबूत पाये जाने पर दिनांक 17.06.2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 18.06.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में समस्त थाना जैजैपुर स्टाफ का विशेष योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading