अयोध्या के श्री राम मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं में हुआ बड़ा बदलाव- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की सार्वजनिक सूचना

अयोध्या के श्री राम मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं में हुआ बड़ा बदलाव- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की सार्वजनिक सूचना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों की सुविधा हेतु सुगम दर्शन पास व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। अब श्रद्धालु 15 के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। पास सात अग्रिम चरणों और एक तत्काल चरण में उपलब्ध होंगे। नई तकनीकी सत्यापन प्रणाली के अंतर्गत अग्रिम आवेदनों पर सामान्यतः 24–48 घंटों में निर्णय होगा। सभी पास पूर्णतः निःशुल्क हैं। श्रद्धालु केवल अधिकृत वेबसाइट online.srjbtkshetra.org से बुकिंग करें। शेष तकनीकी सुधार चरणबद्ध रूप से लागू होंगे। विस्तृत जानकारी संलग्न है।