दुर्गा अष्टमी के मौके पर गर्भवती माताओ से संवाद किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने.अवसर था सुपोषित मां अभियान के कार्यक्रम का

राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गर्भवती माताओ से संवाद करते हुए

दुर्गा अष्टमी के मौके पर गर्भवती माताओ से संवाद किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से करेंगे रेल की खबर

शक्ति -लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कोटा के ट्रैफिक गार्डन परिसर में ‘सुपोषित मां अभियान’ के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती माताओं से संवाद किया। इसकी जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने बताया कि बीते छह वर्षों से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 30 हजार से अधिक बहनों को लाभ मिला है। मां स्वस्थ रहेगी, तभी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। मेरी सभी माताओं-बहनों से अपील है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय पर जांच करवाएं।
दुर्गाष्टमी हमें मातृशक्ति के सम्मान और सामर्थ्य का स्मरण कराती है। हमारा प्रयास है कि हर बेटी को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित माहौल मिले तथा महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। ‘सुपोषित मां अभियान’ का उद्देश्य मां और बच्चे को स्वस्थ रखना है। हमारा संकल्प है कि हर मां को सम्मान मिले और वह स्वस्थ व खुशहाल जीवन जी सके।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading