राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाइयां एवं नमकीन भी अब मिलेगा शक्ति शहर में. 18 अक्टूबर को गौरव पथ मार्ग में बीकानेर स्वीट्स का उद्घाटन किया नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने. श्री अग्रवाल ने कहा- राजस्थान की मिठाइयां एवं नमकीन पूरे देश में है प्रसिद्ध. राजस्थान का साफा पहनाकर स्वागत किया गया नगर पालिका अध्यक्ष जी का. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथूरिया भी रहे मौजूद




राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाइयां एवं नमकीन भी अब मिलेगा शक्ति शहर में. 18 अक्टूबर को गौरव पथ मार्ग में बीकानेर स्वीट्स का उद्घाटन किया नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने. श्री अग्रवाल ने कहा- राजस्थान की मिठाइयां एवं नमकीन पूरे देश में है प्रसिद्ध
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -18 अक्टूबर को शक्ति शहर के गौरव पथ मार्ग पर सामुदायिक भवन के ठीक सामने बीकानेर स्वीट्स का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने फीता काट कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा इस दौरान बीकानेर स्वीट्स के संचालक गणों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की गई इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा की शक्ति शहर में बीकानेर स्वीट्स के शुभारंभ से अब लोगों को राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाइयां एवं नमकीन भी एक ही स्थान पर मिलेगा तथा शक्ति शहर मिठाइयों के लिए काफी प्रसिद्ध है एवं शक्ति की मिठाइयां दूर दराज अन्य राज्यों में भी वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों में लोग लेकर जाते हैं।तथा बीकानेर स्वीट्स जो की राजस्थान के प्रसिद्ध मिठाइयों की एकमात्र दुकान है। तथा आज राजस्थान की मिठाइयां पूरे देश में अपनी क्वालिटी और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। श्री अग्रवाल ने बीकानेर स्वीट्स के संचालकों को इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया समाजसेवी कमलेश निगानिया कम्मू एवं अन्य लोग मौजूद रहे






