इटली में महंगाई के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन- 400 लोगों को किया गया गिरफ्तार.प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम हिस्सा. लेकिन राजनैतिक हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं होगी बर्दाश्त. 18 अक्टूबर को फ्रांस में भी हुए महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

इटली में महंगाई के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन- 400 लोगों को किया गया गिरफ्तार.प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम हिस्सा. लेकिन राजनैतिक हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं होगी बर्दाश्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया देवघर की खबर

शक्ति -इटली में महंगाई, कम वेतन और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. मिलान और बोलोन्या में कुछ जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए, दुकानों में तोड़फोड़ हुई और पुलिस पर हमले किए गए. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और पुलिस पर हमला करना गलत है. हिंसा के बाद मिलान में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि बोलोन्या में कम से कम सात लोगों को हिरासत में लिया गया. महंगाई और बढ़ती जीवनयापन लागत के खिलाफ फ्रांस में भी प्रदर्शन हुए, जहां पुलिस ने करीब 400 लोगों को गिरफ्तार किया.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading