सांसद जी की देवी भक्ति-अष्टभुजी के दरबार में मत्था टेका सांसद कमलेश जांगड़े ने- नवरात्रि पर्व पर अड़भार पहुंची सांसद ने जगराता कार्यक्रम में भी की सहभागिता. सांसद जी ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की करी माता रानी से प्रार्थना

मां अष्टभुजी की पूजा अर्चना करती सांसद कमलेश जांगड़े
स्थानीय लोगों के साथ सांसद कमलेश जांगड़े
अष्टभुजी दरबार में जगराता कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े

अष्टभुजी के दरबार में मत्था टेका सांसद कमलेश जांगड़े ने- नवरात्रि पर्व पर अड़भार पहुंची सांसद ने जगराता कार्यक्रम में भी की सहभागिता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नवरात्रि के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र के शक्ति जिले के प्रसिद्ध मां अष्टभुजी देवी मंदिर अड़भार में जाकर मत्था टेका तथा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की।इस दौरान श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जहां मनोकामना ज्योति कलश के भी दर्शन करते हुए कहा कि मां अष्टभुजी देवी आज लोगों की आस्था की देवी है। तथा यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नवरात्रि के मौके पर चल रहे जगराता कार्यक्रम में भी शामिल होकर माता रानी के भजनों का श्रवण भी किया तथा आयोजक संस्था के लोगों की प्रशंसा की। इस दौरान स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी- कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहे तथा सांसद जी ने सभी से मुलाकात कर हाल-चाल भी जाना

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading