इकलौती बेटी थी श्रीर्पणा पोद्दार -कोलकाता के दुर्गा पंडाल भगदड़ में 27 साल की नर्स की भी हो गई मौत. दोस्तों के साथ गई थी दुर्गा पूजा देखने




इकलौती बेटी थी श्रीर्पणा पोद्दार -कोलकाता के दुर्गा पंडाल भगदड़ में 27 साल की नर्स की भी हो गई मौत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान जान गंवाने वालों में हुगली के वैद्यबाटी की 27 वर्षीय नर्स श्रीपर्णा पोद्दार भी शामिल हैं। शनिवार रात उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में शोक छा गया। श्रीपर्णा टाटा कैंसर सेंटर में नर्स थीं और अपने परिवार की इकलौती संतान थीं।परिजनों के मुताबिक, श्रीपर्णा शनिवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं। बाद में वह दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल घूमने कोलकाता गई थीं, जहां भीड़ के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। उनकी मौत की खबर सुनकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि श्रीपर्णा मिलनसार स्वभाव की थीं और जरूरत पड़ने पर मोहल्ले के लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं।






