छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब नहीं मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, गोबर–गोमूत्र की खरीदी भी हुई बंद, स्वामी आत्मानंद स्कूलों को भी किया गया स्कूल शिक्षा विभाग के हवाले

छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब नहीं मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, गोबर–गोमूत्र की खरीदी भी हुई बंद, स्वामी आत्मानंद स्कूलों को भी किया गया स्कूल शिक्षा विभाग के हवाले

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ में चल रही पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की 15 प्रमुख योजनाओं को बंद कर दिया है। अब प्रदेश में गोबर-गोमूत्र की खरीदी नहीं होगी। सरकार ने पिछली सरकार की कई प्रमुख महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए बजट 2024-25 में राशि का प्रावधान नहीं किया है। इसमें नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी सुराजी योजना से लेकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक योजना, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं शामिल हैं। साय सरकार के बजट में इन योजनाओं का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में ये योजनाएं नए वित्तीय सत्र से बंद हो जाएंगी। हालांकि सरकार ने कुछ योजनाओं के नाम और स्वरूप में बदलाव करके उन्हें आगे चलाने का निर्णय लिया है। इसमें बिजली बिल हाफ योजना, स्वामी आत्मानंद योजना के रूप में बदलाव करने की तैयारी है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading