कोरबा के पूर्व सांसद जी की धर्मपत्नी एवं प्रदेश भाजपा मंत्री विकास महतो की माताजी का हुआ हैदराबाद में निधन, 10 सितंबर को कोरबा में होगा अंतिम संस्कार, प्रदेश भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा के पूर्व सांसद जी की धर्मपत्नी एवं प्रदेश भाजपा मंत्री विकास महतो की माताजी का हुआ हैदराबाद में निधन, 10 सितंबर को कोरबा में होगा अंतिम संस्कार, प्रदेश भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय बंशीलाल महतो की पूज्य धर्मपत्नी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री विकास महतो की पूज्य माताजी श्रीमती कौशल्या देवी महतो का आज दिनांक-9 सितंबर 2024 दिन- सोमवार को उपचार के दौरान हैदराबाद के चिकित्सालय में निधन हो गया, श्रीमती कौशल्या महतो के पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है, एवं उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 10 सितंबर 2024 दिन- मंगलवार को सुबह 10:00 बजे मोती सागर पारा कोरबा के मुक्तिधाम में होगा, श्रीमती कौशल्या महतो के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है