दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है anthropic.एलेन मस्क की space x कंपनी को भी छोड़ दिया है पीछे.नए आईपीओ ने जुटाए 81.31 अरब डॉलर




दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है anthropic.एलेन मस्क की space x कंपनी को भी छोड़ दिया है पीछे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्पेस AI कंपनी Anthropic ने एलन मस्क की SpaceX को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा IPO पेश किया है. कंपनी ने अपने IPO के जरिए करीब 81.31 अरब डॉलर जुटाए हैं. IPO में शेयर की कीमत 83 डॉलर रखी गई है, जिसके आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है.इससे पहले जून 2026 में SpaceX ने 75 अरब डॉलर का IPO लाकर यह रिकॉर्ड बनाया था. Anthropic के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और मांग बढ़ने पर कंपनी ने इश्यू का साइज भी बढ़ाया.Anthropic, Claude AI चैटबॉट और AI मॉडल बनाने के लिए जानी जाती है. Google, Microsoft, Nvidia और AMD जैसी टेक कंपनियों ने भी IPO की कीमत पर कंपनी में 26 अरब डॉलर निवेश करने पर सहमति जताई है. इससे कुल जुटाई गई रकम 100 अरब डॉलर के पार जा सकती है.हालांकि, कंपनी के सामने AI मॉडल बनाने, डेटा सेंटर और महंगे चिप्स पर भारी खर्च जैसी चुनौतियां भी हैं. तेजी से बढ़ती कमाई के बावजूद कंपनी का घाटा निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.





