महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता. आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज




महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता. आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना डभरा पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर त्वरित कार्यवाही की गई। थाना डभरा में महिला द्वारा अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 443/2026, धारा 79, 238 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।साइबर सेल की मदद से जांच में आरोपी की पहचान ग्राम चांटीपाली निवासी कौशल प्रसाद पिता निर्मल प्रसाद साहू (37 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है।आरोपी को आज दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सक्ती पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील है, ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।





