पूरी दुनिया में ईसाइयों को पीछे छोड़ेगा मुस्लिम समुदाय- 2035 तक होगी सबसे अधिक आबादी-सूत्र. घटेंगे हिंदू और यहूदी




पूरी दुनिया में ईसाइयों को पीछे छोड़ेगा मुस्लिम समुदाय- 2035 तक होगी सबसे अधिक आबादी-सूत्र. घटेंगे हिंदू और यहूदी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमेरिकी रिसर्च संस्था प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के नए अनुमानों के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और मुसलमानों की आबादी ईसाइयों से आगे निकल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में दुनियाभर में 227 करोड़ ईसाई और 202 करोड़ मुसलमान थे। अनुमान है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 257 करोड़ और ईसाई आबादी 252 करोड़ हो जाएगी।रिपोर्ट में इसकी प्रमुख वजह मुस्लिम महिलाओं की अपेक्षाकृत अधिक प्रजनन दर बताई गई है। 2020-2025 के दौरान मुस्लिम महिलाओं की औसत प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला रही, जबकि ईसाइयों में यह आंकड़ा 2.5 था। Pew के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुस्लिम आबादी 360 करोड़ से अधिक हो सकती है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमान जन्म दर, उम्र के अंतर, धर्म परिवर्तन और प्रवासन जैसे कारकों पर आधारित है।





