जय श्री जैन ने किया खैरा एवं मसनिया खुर्द के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण. मौके पर डीएमओ लहरे. शाखा प्रबंधक तिवारी भी रहे मौजूद. बारिश से धान को बचाने व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश. निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम एवं अधिकारी
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम एवं अधिकारी

जय श्री जैन ने किया खैरा एवं मसनिया खुर्द के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण. मौके पर डीएमओ लहरे. शाखा प्रबंधक तिवारी भी रहे मौजूद. बारिश से धान को बचाने व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश. निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के धान खरीदी केंद्र मसनियाखुर्द और खैरा का औचक निरीक्षण कर खरीदी कार्य एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं खरीदी प्रभारियों को धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी प्रभारियों को किसानों से साफ-सुथरा एवं निर्धारित गुणवत्ता का धान लेने तथा टोकन के आधार पर धान की ढेरी लगाकर सुव्यवस्थित खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बारदानों पर स्टेंसिल के माध्यम से संबंधित धान खरीदी केंद्र का नाम अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। साथ ही केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में डेनेज एवं तिरपाल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर धान को सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में पेयजल सहित किसानों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे एवं धान की गुणवत्ता जांच सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला मार्कफेड अधिकारी श्री रमेश लहरे, एआरसीएस श्री मनीष खोबरागड़े, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक श्री शैलेंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक श्री विनोद साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक धान खरीदी कार्य निर्धारित अवधि में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार क्रान्तिकुमार भारती महाविद्यालय, सक्ती में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सक्ती जिले के सक्ती, जैजैपुर एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के चयनित कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शुद्ध मतदाता सूची का महत्व तथा मतदाता का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम एवं वीवीपीएटी, मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले से चयनित टॉप टेन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी एवं सहायक नोडल अधिकारी व सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय श्री श्रवण गभेल, द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक श्री सोमेश घित्तोड़े, प्राध्यापक श्री प्रशांत बनाफर तथा व्याख्याता श्री चित्रसेन दिनेश एवं व्याख्याता श्री विजय पांडेय का सहयोग रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading