इंडिगो ने 30 नवंबर तक सऊदी अरब की अपनी सभी उड़ानों को किया रद्द. बढ़ते खतरों के बीच एयरलाइंस का बड़ा फैसला




इंडिगो ने 30 नवंबर तक सऊदी अरब की अपनी सभी उड़ानों को किया रद्द. बढ़ते खतरों के बीच एयरलाइंस का बड़ा फैसला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo की हवाई सेवाओं पर जारी व्यवधान और बढ़ गया है।एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद होने से प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के दौरान दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है। IndiGo ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों का आकलन कर रही है। यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।दरअसल, सऊदी अरब में हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं। देश के विभिन्न शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों की धमकियों के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर विमानन कंपनियां अपनी उड़ानों के संचालन की समीक्षा कर रही हैं। कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं को स्थगित करने या उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला लिया है।IndiGo के अलावा अन्य भारतीय एयरलाइंस ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव किया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम के लिए अपनी सेवाएं 30 नवंबर तक स्थगित कर दी हैं। वहीं, जेद्दा के लिए उनकी उड़ानें अलग-अलग समयसीमा के तहत प्रभावित हैं। इसी तरह अकासा एअर ने भी जेद्दा और रियाद के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन नवंबर के अंत तक बढ़ा दिया है।





