बाराद्वार के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय जनजातिय गौरव दिवस का हुआ आयोजन. जनपद अध्यक्ष नीतू ऋषि राय. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं सभापति आयुष शर्मा रहे मौजूद





बाराद्वार के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय जनजातिय गौरव दिवस का हुआ आयोजन. जनपद अध्यक्ष नीतू ऋषि राय. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं सभापति आयुष शर्मा रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज अम्बेडकर भवन नगर पंचायत बाराद्वार में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी छात्रावास के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, छत्तीसगढ़ महतारी, रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, आदि के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करने के पश्चात राजगीत, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास सक्ती, शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास लवसरा, शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बाराद्वार, क्रीड़ा परिसर चिस्दा के छात्राओं द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरव, उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया
कार्यक्रम में जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी परिवारों एवं समुदाय के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराकर जनजातीय समुदाय को आगे बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका साहस, त्याग और देश की आजादी में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के उत्थान के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति एवं परंपराएं हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की सीख देती हैं। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और रानी दुर्गावती सहित जनजातीय समाज के महान वीरों ने समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं से महान विभूतियों के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विभाग, श्रम विभाग के हितग्राहियों को प्रशस्ति व हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनजातीय समुदाय से आए नागरिकों को भी शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह, जनपद पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कवि वर्मा, नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे, नगर पंचायत बाराद्वार उपाध्यक्ष श्री जीतेश शर्मा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अभिषेक शर्मा, श्री कृष्णकांत चंद्रा, श्री रामनरेश यादव सहित एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारीगण एवं आदिवासी समाज के नागरिकगण उपस्थित थे





