होली का पर्व समाज में समता, ममता व समरस्ता के भाव को और मजबूत बनाता है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल, चंदेल ने दी समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

होली का पर्व समाज में समता, ममता व समरस्ता के भाव को और मजबूत बनाता है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल, चंदेल ने दी समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने होली पर्व की सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। श्री चंदेल ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि यह हमारे देश के संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। यह पर्व सम्पूर्ण समाज को एक सूत्र व एक रंग में रंगने वाला पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व सम्पूर्ण समाज में समता, ममता व समरस्ता के भाव को और अधिक मजबूत व प्रगाढ़ बनाता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने क्षेत्र, अंचल व प्रदेश के सभी नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुये विनम्र अपील किया है कि होली शांति व सद्भावना से मनाये, हरे-भरे वृक्षों को न काटे, पीने के एक-एक बूंद पानी को बचाते हुये पानी का सदुपयोग करे व हर्बल गुलालों का प्रयोग करें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading