अग्रवाल समाज का ड्रीम प्रोजेक्ट-अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम में 45 समाज बंधुओ ने करी फाउंडर मेंबर की सदस्यता ग्रहण. अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी. अग्रवाल समाज का कोई भी नागरिक ले सकता है इसकी सदस्यता






अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम में 45 समाज बंधुओ ने करी फाउंडर मेंबर की सदस्यता ग्रहण. अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी. अग्रवाल समाज का कोई भी नागरिक ले सकता है इसकी सदस्यता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए संस्था द्वारा एक ट्रस्ट का गठन कर देश एवं देश से बाहर अन्य देशों के भी अग्रवाल बंधुओ को इसमें फाउंडर मेंबर के रूप में सदस्यता देकर इस कार्य को पूर्ण कराया जाना है। तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 22 नवंबर को एक मुलाकात में बताया कि ए
अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम निर्माण की योजना के प्रारंभ होने के बाद से लेकर अब तक 45 समाज बंधुओ ने फाउंडर मेंबर के रूप में इसकी सदस्यता ग्रहण की है। जिसके लिए संस्था के केंद्रीय मुख्यालय द्वारा सभी सदस्यों को उनकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद सदस्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्रेषित कर दिया गया है।एवं श्री अग्रसेन धाम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का एक अहम प्रोजेक्ट है। जिसमें करोड़ों रुपए की लागत से इस अग्रसेन धाम का निर्माण किया जाना है।जहां की शिक्षा। स्वास्थ्य। चिकित्सा। सहित समाज के विभिन्न प्रकार के स्थाई प्रकल्पों का सुव्यवस्थित संचालन होगा तो वहीं समाज के युवाओं को यहां रोजगार की दिशा में भी एक अनूठी पहल होगी। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल समाज के लोगों से इस संस्था के फाउंडर मेंबर के रूप में सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है एवं संस्था के इस फाउंडर मेंबर बनने संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केंद्रीय मुख्यालय के प्रभारी आलोक गर्ग से संपर्क करने की अपील की है








