अंततः मान गए पटवारी-छत्तीसगढ़ में 40 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 नवंबर को हुई समाप्त. शासन के सख्त रवैए के बावजूद हड़ताल पर डटे थे पटवारी.पटवारियो के वेतन प्रमोशन पर सरकार का रहेगा सकारात्मक रूख.मुख्यमंत्री साय ने स्वयं दी जानकारी

हड़ताल स्थगित होने की जानकारी देते मुख्यमंत्री जी
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात
राजस्व पटवारी संघ द्वारा हड़ताल स्थगित करने संबंधी जारी किया गया पत्र

अंततः मान गए पटवारी-छत्तीसगढ़ में 40 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 नवंबर को हुई समाप्त. पटवारियो के वेतन प्रमोशन पर सरकार का रहेगा सकारात्मक रूख.मुख्यमंत्री साय ने स्वयं दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पिछले 40 दिनों से लगातार चली आ रही राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की हड़ताल अंततः 22 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रतिनिधि मंडल के मुलाकात के बाद स्थगित कर दी गई। तथा राजस्व पटवारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बुलावे पर पहुंचा था। तथा मुलाकात के दौरान जहां संघ ने अपनी मांगों को लेकर सीएम साहब को अवगत कराया। तो वहीं मुख्यमंत्री जी ने भी सकारात्मक रूप अपनाते हुए राजस्व पटवारी संघ को उनकी मांगों के अनुसार शीघ्र ही सकारात्मक पहल करने का भी आश्वासन दिया है।छत्तीसगढ़ में पिछले 13 अक्टूबर 2026 से चल रही राजस्व पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शर्तों के अधीन समाप्त की गई है।जिसमें राज्य शासन द्वारा राजस्व पटवारी संघ कोउच्च स्तरीय समिति का गठन करने। पटवारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति और अन्य तकनीकी समस्याओं की जांच कर समाधान के सुझाव देने के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही गई हैं, जिसमें पटवारी संघ भी अपने सुझाव रख सकेगा। हड़ताल के दौरान पटवारियों पर की गई कार्रवाइयों (जैसे निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, ट्रांसफर और कारण बताओ नोटिस) को निरस्त करने या उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया गया है।

पटवारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए प्रमुख अनुरोध

हड़ताल स्थगित करने के साथ ही अनुसार राजस्व पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाइयों को शून्य करने. हड़ताल अवधि में प्रदेश भर के पटवारियों के खिलाफ हुए निलंबन, तबादले, ब्रेक इन सर्विस और नोटिस जैसी सभी कार्रवाइयों को शून्य कर पहले जैसी स्थिति बहाल करना।हड़ताल अवधि का वेतन. आंदोलन की पूरी अवधि को ‘कार्य दिवस मानते हुए नियमित वेतन का भुगतान करना।वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति से जुड़े लंबित मामलों पर तत्काल निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है। तथा मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने तत्काल मुख्यमंत्री जी को हड़ताल स्थगित करने का पत्र सौंप दिया है

राजस्व पटवारी संघ ने किया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की और मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल पर पटवारियों की वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading