राज्य कर सहायक आयुक्त सुश्री अंचला गिरी को किया गया निलंबित- 22 नवंबर को विभाग ने जारी किया आदेश. मामला व्यवसायी से रिश्वत लेने का

राज्य कर सहायक आयुक्त सुश्री अंचला गिरी को किया गया निलंबित- 22 नवंबर को विभाग ने जारी किया आदेश. मामला व्यवसायी से रिश्वत लेने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राज्य कर सहायक आयुक्त सुश्री अंचला गिरी को व्यवसायी से रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।उपरोक्त निलंबन का आदेश 22 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। कार्यालय राज्य कर आयुक्त, छत्तीसगढ़ कमर्शियल काम्प्लेक्स बिल्डिंग, सीबीडी सेक्टर 21. टॉवर ए. पांचवा एवं छठवां तल. नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक/ESTB-1024(2)/749/2026-ACCOUNT(GSTHO)/554 नवा रायपुर, दिनांक के अनुसार सुश्री अचंला गिरी, राज्य कर सहायक आयुक्त, कार्यालय राज्य कर सहायक आयुक्त, कांकेर वृत्त द्वारा व्यवसाई से रिश्वत मांगने एवं रिश्वत स्वीकार करने के संबंध में एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा कार्यवाही की गई है। विभिन्न समाचार पत्रों एवं अन्य इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुश्री अचंला गिरी, राज्य कर सहायक आयुक्त को एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा कथित रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। किसी शासकीय सेवक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान रिश्वत की मांग करना अथवा रिश्वत स्वीकार करना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस प्रकार का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 में निहित शासकीय सेवक से अपेक्षित आचरण, सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के प्रतिकूल होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) एवं 9 (1) (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुश्री अंचला गिरी, राज्य कर सहायक आयुक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन की कालावधि के लिए सुश्री अचंला गिरी, राज्य कर सहायक आयुक्त का मुख्यालय कार्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग रहेगा।निलंबन अवधि के दौरान सुश्री अचंला गिरी, राज्य कर सहायक आयुक्त को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पात्रता होगी।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading