23 से 30 नवंबर तक लगातार दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल. प्रदेश सहित जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल




23 से 30 नवंबर तक लगातार दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल. प्रदेश सहित जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल दिनांक 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री चंदेल दिनांक 24 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे गुरूनानक जयंती के अवसर पर जांजगीर-नैला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोप. 12ः00 बजे चाम्पा में आयोजित गुरूनानक जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोप. 01ः00 बजे जांजगीर में सर्वकुर्मी क्षत्रीय समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे वे रात्रि में क्षेत्र व अंचल में आयोजित नवधा रामायण एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री चंदेल दिनांक 25 नवम्बर को प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे, रात्रि में वैवाहिक कार्यक्रम व नवधा रामायण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल दिनांक 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर पुराने विधानसभा भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के एक सत्र् को संबोधित करेंगे तथा इसी दिन प्रदेश की राजधानी रायपुर में लोकतंत्र सेनानी संघ और लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री चंदेल दिनांक 27 नवम्बर को जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र, जिला व अंचल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनांक 28 नवम्बर को दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाम्पा द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनांक 29 नवम्बर को पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री चंदेल दिनांक 30 नवम्बर को जांजगीर-चाम्पा जिला के विभिन्न ब्लाको में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।





