विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा अनुनय कॉन्वेंट-उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच अनुनय कॉन्वेंट का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न.नंदेली ग्राउंड में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम; दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक एवं कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने किया उद्घाटन

उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच अनुनय कॉन्वेंट का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न.नंदेली ग्राउंड में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम; दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक एवं कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खेल का मैदान, खिलाड़ियों का उत्साह और जीत के लिए पूरा दमखम लगाने का जज्बा! इसी जोश और उमंग के साथ अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती का वार्षिक खेल उत्सव 19 नवंबर 2026 को नंदेली ग्राउंड, सक्ती में भव्य रूप से आयोजित किया गया। उत्सव में विद्यालय की कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू द्वारा किया गया। खेल उत्सव के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हाई जंप (ऊँची कूद), लॉन्ग जंप (लंबी कूद), शॉट पुट (गोला फेंक) एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दौड़ एवं एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी गति, फुर्ती, संतुलन और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश, टीम समन्वय और खेल भावना देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा।लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा छठवीं से प्रयाग जायसवाल एवं मुदित राठिया, सातवीं से धवल खूंटे एवं फर्नेस बरेठ, आठवीं से इलेश साहू, नौवीं से ऐश्वर्य कुमार यादव एवं राजवेल मिंज, दसवीं से देव पटेल, गौरव पैकरा एवं भूपेंद्र साहू, ग्यारहवीं से ओजस सिंह, तिलेश सिदार एवं गोपेन्द्र तथा बारहवीं से सागर साहू, याशिश सिदार एवं रौनक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कक्षा छठवीं से लिसा निर्मलकर एवं याचना, सातवीं से निधि देवांगन एवं दामिनी यादव, आठवीं से कनिका जैन, नौवीं से दिशा महंत एवं ईशा, दसवीं से जिया देवांगन एवं आलिया अंजुम, ग्यारहवीं से आभा यादव तथा बारहवीं से याचना साहू, गरिमा साहू एवं मोनिका देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा छठवीं से मोक्ष पटेल, सातवीं से अनुराग सिंग, आठवीं से शुभम गवेल, दसवीं से देव साहू एवं गौरव पैंकरा, ग्यारहवीं से ओजस सिंह एवं ओम्कार पटेल तथा बारहवीं से याशिश सिदार, सागर साहू, अमन देवांगन एवं रौनक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कक्षा बारहवीं की गरिमा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कक्षा छठवीं से प्रयाग जायसवाल एवं देवांश राठिया, सातवीं से भागेश निर्मलकर एवं फर्नेस बरेठ, आठवीं से इलेश साहू एवं शुभम गवेल, नौवीं से मोक्ष पटेल एवं राजवेल मिंज, दसवीं से अभय प्रताप सिंह एवं दीपक यादव, ग्यारहवीं से ओजस सिंग एवं आयुष जोगी तथा बारहवीं से वैभव पैकरा एवं रौनक यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कक्षा छठवीं से मनाली यादव एवं अंकिता थवाईत, सातवीं से धरनी कुरेटी एवं पूजा उरांव, आठवीं से कनिका जैन एवं दिक्षा नामदेव, नौवीं से परी निर्मलकर एवं आकृति टंडन, दसवीं से लक्षिता यादव एवं यामिनी यादव, ग्यारहवीं से आभा यादव एवं दीप्ति कुर्रे तथा बारहवीं से गरिमा साहू एवं अनिता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कक्षा छठवीं से प्रयाग जायसवाल एवं आतिफ खान, सातवीं से भागेश निर्मलकर एवं सोमेन सरकार, आठवीं से इलेश साहू एवं देव बरेठ, नौवीं से मोक्ष पटेल एवं राजवेल मिंज, दसवीं से अभय प्रताप सिंह एवं गौरव पैकरा, ग्यारहवीं से ओजस सिंग एवं आरव श्रीवास तथा बारहवीं से याशिश सिदार एवं रौनक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कक्षा छठवीं से मनाली यादव एवं अंकिता थवाईत, सातवीं से धारणी कुरेटी एवं पूजा उरांव, आठवीं से कनिका जैन एवं तमन्ना देवांगन, नौवीं से परी निर्मलकर एवं आकृति टंडन, दसवीं से लक्षिता यादव एवं यामिनी यादव, ग्यारहवीं से संजना सांवरा एवं दीप्ति कुर्रे तथा बारहवीं से गरिमा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा छठवीं से मुदित राठिया एवं अक्षय शर्मा, सातवीं से चांद साहू एवं धवल खूंटे, आठवीं से शुभम गवेल एवं तेजस देवांगन, नौवीं से राजवेल मिंज, रितेश राठौर एवं मोक्ष पटेल, दसवीं से गौरव पैकरा, नवीन चंद्रा एवं लोकेश चौहान, ग्यारहवीं से आयुष जोगी, गोपेन्द्र एवं तीलेस सिदार तथा बारहवीं से रौनक यादव, चंद्रा प्रकाश एवं वैभव पैकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कक्षा छठवीं से पलक गवेल एवं मान्य गवेल, सातवीं से ओवरसी साहू एवं उदिति कुर्रे, आठवीं से तारणी धीवर एवं पूर्वी राठौर, नौवीं से पायल सिदार, जानवी सिदार एवं गीत साहू, दसवीं से असमी गिरी एवं रिद्धिमा चंद्रा, ग्यारहवीं से ऋचा कश्यप एवं आभा यादव तथा बारहवीं से अनिता साहू एवं आराध्य कुर्रे ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमें बनाकर बालक एवं बालिका वर्ग के मैत्रीपूर्ण मुकाबले कराए गए। दोनों पालियों में ऐसे कई मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने कहा कि वार्षिक खेल उत्सव विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़े और अपनी क्षमताओं को पहचाने। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें जीत-हार से ऊपर उठकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।वार्षिक खेल उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 100 एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ममता पटेल, मंजू साहू, एकता पटेल, संगीता पटेल, अपर्णा बोस, प्रीतिका साहू, पायल नेताम, नमिता साहू एवं शहनाज बानो ने दायित्व निभाया। ऊँची कूद प्रतियोगिता में सजदा बेगम, पूनम पटेल, कुमकुम देवांगन, सूरज कुमार, दामिनी जायसवाल, आरती अग्रवाल, लक्ष्मी यादव एवं पार्वती खर्रा ने सहयोग किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में छाया पटेल, बिंदा देवांगन, ओमप्रकाश, सीमा राठौर, मेम पटेल, भारती पटेल, विज्ञात अग्रवाल एवं आलोक यादव ने जिम्मेदारी संभाली। गोला फेंक प्रतियोगिता में अविनाश देवांगन, सीमा पटेल, मधुलता राठौर, पूर्णिमा केवट, आनंद राठौर, प्रतिमा देवांगन एवं राखी साहू ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता का प्रभार सन्नी उरांव ने संभाला।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य किरण श्रीवास के साथ ममता देवांगन, श्रुति वर्मा, बिंदा देवांगन, निखिल साहू एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के सामूहिक सहयोग, विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना ने इस वार्षिक खेल उत्सव को सफल एवं यादगार बना दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading