बच्चों ने कहा, धन्यवाद महंत जी- जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को कराया विधानसभा भ्रमण- 24 दिसंबर को 70 सदस्यों का दल पहुंचा रायपुर, विद्यालय प्रबंधन ने किया महंत जी का धन्यवाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने करी थी पहल

24 दिसंबर को संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति के बच्चों का रायपुर स्थित विधानसभा भ्रमण
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को कराया विधानसभा भ्रमण- 24 दिसंबर को 70 सदस्यों का दल पहुंचा रायपुर, विद्यालय प्रबंधन ने किया महंत जी का धन्यवाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने करी थी पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश गेवाडीन की पहल पर जिला मुख्यालय शक्ति से हरेठी स्थित सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को विधानसभा भ्रमण करवाया, 24 दिसंबर को संस्कार पब्लिक स्कूल के करीब 70 स्कूली बच्चों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का दल नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन पहुंचा, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से मुलाकात की एवं महंत जी ने भी शक्ति के सभी बच्चों एवं शिक्षक परिवार का स्वागत करते हुए बड़े ही आत्मियता पूर्वक ढंग से उनसे मुलाकात की, इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने जहां नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन का भ्रमण करते हुए वहां की नई-नई चीजों का अवलोकन भी किया, तो वहीं विधानसभा भ्रमण कर विद्यालय के बच्चों ने भी कहां की यह सभी आदरणीय डॉ महंत जी की पहल से ही संभव हो सका है, एवं छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में जहां सुंदर ढंग से इसका निर्माण किया गया है तो यहां लगाई गई चीजे उनके विद्यार्थी जीवन के लिए भी काफी प्रेरणादायक है, तथा उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें कभी विधानसभा जैसे स्थलों का भ्रमण करने को मिलेगा, वहीं शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रबंधन ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन का धन्यवाद ज्ञापित किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading