,शक्ति के नॉबल लाइफ हॉस्पिटल ने निभाया अपना वादा -डेंगू शॉक सिंड्रोम से जूझ रहे मरीज को गहन चिकित्सा के बाद मिली नई जिंदगी”मजबूत इच्छाशक्ति और सही इलाज से फिर मिली नई जिंदगी।




शक्ति के नॉबल लाइफ हॉस्पिटल ने निभाया अपना वादा -डेंगू शॉक सिंड्रोम से जूझ रहे मरीज को गहन चिकित्सा के बाद मिली नई जिंदगी”मजबूत इच्छाशक्ति और सही इलाज से फिर मिली नई जिंदगी।
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- नॉबल लाइफ हॉस्पिटल में 19 वर्षीय कु. आरती यादव को लगातार 6 दिनों से बुखार, डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और अत्यधिक कमजोरी की स्थिति में भर्ती किया गया। जांच में डेंगू के गंभीर रूप -डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) की पुष्टि हुई, जिसमें किडनी, लिवर और अन्य महत्वपूर्ण अंग प्रभावित थे। मरीज में पेशाब बनना कम/बंद हो गया था, लिवर की गड़बड़ी के कारण पीलिया, अत्यंत कम रक्तचाप, सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन सेचुरेशन में कमी थी।आईसीयू में डॉ. एस. पी. राठिया एवं उनकी टीम की निगरानी में तत्काल गहन चिकित्सा शुरू की गई। प्रारंभिक अवस्था में मरीज को नॉरएड्रेमालिन जैसी जीवनरक्षक आपातकालीन दवा की आवश्यकता पड़ी तथा प्लेटलेट्स भी चढ़ाए गए। लगभग 7-8 दिनों की गहन चिकित्सा और सतत निगरानी के बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और वह स्वस्थ होकर घर लौट गया।
यह सफलता नॉबल लाइफ हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के लिए शुरू हुई गहन चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अस्पताल का संकल्प अब सेवा के माध्यम से साकार होने लगा है।आपका स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी, हर जीवन है कीमती






