दुर्गा पंडालो में कलाकारी की जमकर प्रशंसा की वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने. अनिल जी ने कहा- कलाकारी को देखकर दंग रह गया मैं. मंदिरों की तर्ज पर बने हैं पंडाल

नवरात्रि पर दुर्गा पंडालो में दर्शन करने पहुंचे वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा पंडालों की कलाकारी और उनका scale देखकर दंग रह गया हूँ। क्या खूब मेल दिख रहा है technology, संस्कृति और कारीगरी का!मंदिरों की तर्ज़ पर पंडाल बने हैं। पंडालों के पीछे की सोच और सजावट, दोनों देखने लायक हैं। वैसे दुर्गा पूजा की बात हो, तो मन पटना की गलियों में लौट ही जाता है। दोस्तों के साथ बेपरवाह घूमना, पंडालों में माँ के दर्शन करना, धुनुची की धुन पर झूमना और प्रसाद की ख़बर मिलते ही सबसे पहले पहुँच जाना। पूजा पर सबसे ज़्यादा छुट्टियाँ मिलती थीं हमें।मुझे विश्वास है कि यह त्योहार आप सभी की ज़िंदगी में सुख और समृद्धि लेकर आएगा।माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि हर घर में खुशियाँ रहें, हर बच्चा पढ़े और हमारी बेटियों को अपने सपने पूरे करने की शक्ति और अवसर मिलें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading