आज 21 अक्टूबर को 850 श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई सांसद कमलेश जांगड़े ने- विधायक धरमलाल कौशिक सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद. रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं बिलासपुर संभाग के भक्तजन. राम भक्त चले अयोध्या धाम






850 श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई सांसद कमलेश जांगड़े ने- विधायक धरमलाल कौशिक सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद. रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं बिलासपुर संभाग के भक्तजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -21 अक्टूबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 850 श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य दिग्गज हस्तियां भी मौजूद थी। तथा इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का अवसर मिला।श्रद्धालुओं के चेहरों पर झलकता उत्साह एवं स्टेशन परिसर में गूंजते ‘जय श्री राम’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह योजना श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें प्रभु श्री रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्रदान करने की सराहनीय पहल है।प्रभु श्री रामलला से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय हो तथा सभी को प्रभु के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो।






