तहसील साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष चुने गए प्रकाश साहू, 1 जनवरी को तुर्रीधाम में संपन्न हुआ सामाजिक निर्वाचन, संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू, सुखचरण साहू एवं निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर पूरन लाल साहू की उपस्थिति में हुए निर्वाचन

तहसील साहू संघ शक्ति का निर्वाचन कार्यक्रम
निर्वाचित पदाधिकारियो को प्रमाण पत्र देते हुए निर्वाचन अधिकारी

तहसील साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष चुने गए प्रकाश साहू, 1 जनवरी को तुर्रीधाम में संपन्न हुआ सामाजिक निर्वाचन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 1 जनवरी 2026 को जिला साहू संघ शक्ति के मार्गदर्शन में तहसील साहू संघ शक्ति का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ, इस अवसर तुर्रीधाम में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम में जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू तथा संघ के महामंत्री सुखचरण साहू की उपस्थिति में साहू संघ के कार्यों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई,तत्पश्चात नए सत्र के लिए चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूरन लाल साहू के निर्देशन में निर्वाचन का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने उपरोक्त निर्वाचन को निर्विरोध रूप से करवाने पर अपनी सहमति प्रदान की,जिस पर उपस्थित निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में नए सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में प्रकाश साहू सकरेली बाराद्वार को अध्यक्ष चुना गया तथा अन्य पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष चेतन साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रितु साहू, संगठन सचिव तुलसी साहू, संगठन सचिव महिला श्रीमती नर्मदा साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया तथा इस अवसर पर जिला साहू संगत द्वारा मनोनीत निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर पूरनलाल साहू द्वारा उपरोक्त समस्त निर्वाचन कार्य को विधिवत संपन्न कराया गया एवं प्रकाश साहू के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे यह जो जिम्मेदारी सौपी गई है, मैं पूरी सजगता के साथ साहू संघ के कार्यों को प्रत्येक समाज बंधुओ तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading