प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ महामंत्री समाजसेवी कन्हैया अग्रवाल के जन्मदिन पर 12 अगस्त को होगा सुंदरकांड का पाठ एवं हरेली तिहार पर प्रसाद रूपी भोज का कार्यक्रम. रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों सहित युवा अग्रवाल मंच के साथी भी रहेंगे मौजूद




प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ महामंत्री समाजसेवी कन्हैया अग्रवाल के जन्मदिन पर 12 अगस्त को होगा सुंदरकांड का पाठ एवं हरेली तिहार पर प्रसाद रूपी भोज का कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल के 12 अगस्त को जन्मदिन के मौके पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर के सामने पुरानी बस्ती स्थित महिला समृद्धि बाजार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर एवं प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल रायपुर में बताया कि कन्हैया अग्रवाल जी के जन्मदिन के मौके पर वह महिला समृद्धि बाजार में अपने प्रशंसकों। समर्थकों एवं आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे तथा दोपहर 2:00 बजे से आयोजित सुंदरकांड के पाठ में भी संगीत मय भजनों के साथ यह कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि 12 अगस्त को शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रसाद रूपी भोज का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एवं 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश का पारंपरिक पर्व हरेली का तिहार भी है। तथा इस मौके पर हरेली तिहार की शुभकामनाओं के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होगा। एवं मंच के साथियों के द्वारा संरक्षक कन्हैया अग्रवाल जी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएगी एवं केक भी काटा जाएगा। प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने सभी नागरिक बंधुओ से इस अवसर पर पहुंचकर कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आग्रह किया है







