बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में रेड डे एवं जागरूकता सत्रों का सफल आयोजन, आयोजन को लेकर बच्चों में भी उत्सुकता अलग-अलग शत्रु के माध्यम से बच्चों को किया गया जागरूक

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में रेड डे एवं जागरूकता सत्रों का सफल आयोजन, आयोजन को लेकर बच्चों में भी उत्सुकता अलग-अलग शत्रु के माध्यम से बच्चों को किया गया जागरूक kshititech
एशिया वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में रेड डे एवं जागरूकता सत्रों का सफल आयोजन

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शहर के प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल में विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए तथा प्लेग्रुप से कक्षा 2 तक के नन्हे छात्रों द्वारा Red Day Celebration बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों ने लाल रंग की पोशाकें पहनकर रंग पहचान, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं मज़ेदार खेलों में भाग लिया। इसी के साथ कक्षा 3 और 4 के लिए Good Touch & Bad Touch Awareness तथा Good Manners & Discipline पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की पहचान, आत्म-सुरक्षा, शिष्टाचार और अनुशासन के व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया गया। वहीं कक्षा 5 से 9 तक के लड़कों के लिए Puberty एवं Adolescence Awareness सत्र रखा गया, जिसमें बढ़ती उम्र में आने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, भावनात्मक संतुलन और आत्म-जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कक्षा 5 से 9 की लड़कियों के लिए Menstruation Awareness सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य, सही स्वच्छता के उपाय, मिथकों का खंडन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जानकारी दी गई।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमा विश्वास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जरूरी जीवन कौशल, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्म-सुरक्षा का ज्ञान प्रदान करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्कूल सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल ने इन सभी गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में रेड डे एवं जागरूकता सत्रों का सफल आयोजन, आयोजन को लेकर बच्चों में भी उत्सुकता अलग-अलग शत्रु के माध्यम से बच्चों को किया गया जागरूक kshititech
रायपुर में होने वाला एजुकेटेड परिचय सम्मेलन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading