छत्तीसगढ़ निवेश का बनेगा नया केंद्र, चेंबर के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अमर सुल्तानिया ने करी विष्णु सरकार के कार्यों की प्रशंसा,अमर ने कहा- मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ में उद्योगों का विस्तार एवं नए रोजगारों का होगा सृजन, प्रदेश के औद्योगिक वातावरण को लेकर उद्योगपतियों में भी उत्साह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय महामंत्री अमर सुल्तानिया जांजगीर

छत्तीसगढ़ निवेश का बनेगा नया केंद्र, चेंबर के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अमर सुल्तानिया ने करी विष्णु सरकार के कार्यों की प्रशंसा,अमर ने कहा- मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ में उद्योगों का विस्तार एवं नए रोजगारों का होगा सृजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और रोजगार के नए अवसरों पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में मंगलवार को आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग-2 और वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की शुरुआत राज्य को निवेश के नए नक्शे पर स्थापित करेगी,श्री सुल्तानिया ने कहा कि ₹1.23 लाख करोड़ के प्रस्ताव और 20,000 से अधिक रोजगार की संभावनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार का फोकस केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम दिखाने पर है। लॉजिस्टिक नीति, जन विश्वास विधेयक और तकनीकी सेक्टर में उठाए गए कदमों से छोटे और मध्यम उद्योगों को भी गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री अमर सुल्तानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का “नवा रायपुर को सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़” बनाने का विजन आने वाले वर्षों में राज्य की पहचान बदल देगा,सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा और ग्रीन एनर्जी जैसे उभरते सेक्टरों में हुए एम.ओ.यू. सिर्फ आर्थिक नहीं, सामाजिक बदलाव का संकेत हैं,श्री सुल्तानिया ने उद्योग जगत से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बदलती औद्योगिक छवि में भागीदार बनें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading