नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विशेष–आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि एवं किया स्मरण, महंत ने कहा– नेहरू जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले हम सभी के पथ प्रदर्शक

<em>नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विशेष--आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि एवं किया स्मरण, महंत ने कहा-- नेहरू जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले हम सभी के पथ प्रदर्शक</em> kshititech
आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू
<em>नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विशेष--आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि एवं किया स्मरण, महंत ने कहा-- नेहरू जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले हम सभी के पथ प्रदर्शक</em> kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत
<em>नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विशेष--आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि एवं किया स्मरण, महंत ने कहा-- नेहरू जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले हम सभी के पथ प्रदर्शक</em> kshititech
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को विधानसभा अध्यक्ष महंत ने स्मरण करते हुए दी श्रद्धांजलि

नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विशेष–आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी श्रद्धांजलि एवं किया स्मरण, महंत ने कहा– नेहरू जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले हम सभी के पथ प्रदर्शक

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है,विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति के पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक रहे हैं। विशाल भारत, समृद्ध भारत, प्रगतिशील भारत, सक्षम भारत की नींव रखी जो 21वीं सदी में विश्व स्तर पर दिखायी दे रहा है

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था, वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़े रहे, कई बार जेल गए और अनेकों बार स्वाधीनता सेनानियों के कोर्ट में वकालत भी की थी,विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई, उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया। उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत जी के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading