शक्ति शहर के किशन अंगूरी मधुबन परिसर में 4 एवं 5 मई को होगा श्री हनुमान साधना शिविर, सिद्ध आश्रम साधक परिवार एवं नारायण मंत्र साधना विज्ञान शाखा शक्ति द्वारा किया गया है कार्यक्रम, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता,पहली बार शक्ति में होगा ऐसा आयोजन

शक्ति शहर के किशन अंगूरी मधुबन परिसर में 4 एवं 5 मई को होगा श्री हनुमान साधना शिविर, सिद्ध आश्रम साधक परिवार एवं नारायण मंत्र साधना विज्ञान शाखा शक्ति द्वारा किया गया है कार्यक्रम, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता,पहली बार शक्ति में होगा ऐसा आयोजन kshititech
शक्ति शहर में चार एवं 5 मई को होगा श्री हनुमान साधना शिविर

शक्ति शहर के किशन अंगूरी मधुबन परिसर में 4 एवं 5 मई को होगा श्री हनुमान साधना शिविर, सिद्ध आश्रम साधक परिवार एवं नारायण मंत्र साधना विज्ञान शाखा शक्ति द्वारा किया गया है कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- सिद्धाआश्रम साधक परिवार एवं नारायण मंत्र साधना विज्ञान शाखा शक्ति द्वारा आगामी 4 एवं 5 मई को शक्ति शहर के झूलकदम रोड में स्थित किशन अंगूरी मधुबन परिसर में दो दिवसीय श्री हनुमान साधना शिविर का आयोजन किया गया है, तथा यह आयोजन परम पूज्य स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (डॉ नारायण दत्त श्रीमाली जी) की छत्रछाया में परम पूज्य अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में आयोजित किया गया है

उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता वेदप्रकाश श्रीवास एवं डॉ गजाधर नितिन चंद्रन ने बताया कि उपरोक्त शिविर को लेकर कार्यक्रम स्थल किशन अंगूरी मधुबन परिसर में वृहद रूप से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है,तथा इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ता शामिल होंगे,4 मई को कलश शोभा यात्रा निकलेगी एवं 108 कुंडीय महायज्ञ भी होगा, आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पहली बार श्री हनुमान जी की साधना का ऐसा विशाल शिविर आयोजित किया जा रहा है तथा परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा, वहीं पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक संस्था सिद्ध आश्रम साधक परिवार एवं नारायण मंत्र साधना विज्ञान शाखा शक्ति के सभी सदस्य सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं, एवं एक-एक गांव में जाकर लोगों को इसका निमंत्रण भी दिया जा रहा है, तथा पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह भव्य रूप से इसका प्रचार प्रसार कर बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं, एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने दो दिवसीय कार्यक्रम में समस्त नागरिक बंधुओ को शामिल होने का भी आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading