धान खरीदी की चकाचक व्यवस्था से किसान खुश -शक्ति जिले के धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रही कलेक्टर मैडम- व्यवस्थाओं का ले रही जायजा. सोंठी पहुंची जय श्री जैन. तुहर टोकन एप से किसानों में खुशी. परसदा खुर्द में प्रारंभ हुआ नवीन धान खरीदी केंद्र. कल 26 को किरण कौशल आएगी शक्ति






धान खरीदी की चकाचक व्यवस्था से किसान खुश -शक्ति जिले के धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रही कलेक्टर मैडम- व्यवस्थाओं का ले रही जायजा. सोंठी पहुंची जय श्री जैन. तुहर टोकन एप से किसानों में खुशी. परसदा खुर्द में प्रारंभ हुआ नवीन धान खरीदी केंद्र. कल 26 को किरण कौशल आएगी शक्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने धान खरीदी कार्य के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर सक्ती विकासखंड अंतर्गत उपार्जन केंद्र सोंठी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों के पंजीकृत रकबे की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन किसानों का रकबा पंजीयन में छूट गया है, उनसे संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुधार एवं रकबा जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बारदानों का निरीक्षण करते हुए मिलरों से प्राप्त बारदानों की उचित छंटाई करने तथा केवल अच्छी गुणवत्ता वाले बारदानों का ही धान खरीदी में उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंप्यूटर सिस्टम को हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित रखने तथा धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, सहकारिता नोडल अधिकारी श्री अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं धान खरीदी केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे
तुंहर टोकन ऐप और बेहतर उपार्जन व्यवस्था से किसानों को मिल रही सहूलियत
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए की गई व्यवस्थाओं से सक्ती जिले के किसान संतुष्ट हो रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड सक्ती अंतर्गत धान खरीदी केंद्र डोड़की में ग्राम डोड़की की किसान श्रीमती प्रेमलता रात्रे के पति श्री शिव प्रसाद रात्रे द्वारा अपनी उपज का 10 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से टोकन प्राप्त होने से किसानों को टोकन कटाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उपार्जन केंद्र में पहुंचने पर धान की तौल सहित अन्य प्रक्रियाएं भी सुचारू रूप से पूरी की जा रही हैं। खरीदी केंद्र में पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, हमाल और तौल मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसानों को धान विक्रय करने में आसानी हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। शासन के इन किसान हितैषी निर्णयों से किसानों का मनोबल बढ़ा है और उन्हें अपनी मेहनत की उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार शासन की किसान हितैषी योजनाओं और उपार्जन केंद्रों में सुनिश्चित की गई बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। सुगम धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतुष्टि का माध्यम बन रही है
ग्राम पोता एवं सतगढ़ में चक्रवात एवं तेज हवाओं से प्रभावित फसलों का किया गया निरीक्षण।कृषकों से फसल बीमा दावा प्रक्रिया, आरबीसी 6-4 के तहत राहत प्रावधानों एवं धान खरीदी से संबंधित विषयों पर की गई चर्चा
शक्ति -विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता एवं सतगढ़ में चक्रवात एवं तेज हवाओं के कारण प्रभावित फसलों का निरीक्षण कर फसल क्षति की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कृषकों से फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा प्रक्रिया, आरबीसी 6-4 के तहत राहत प्रावधानों एवं धान खरीदी से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कृषकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। उक्त निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री डी.पी. टांडे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री कृतराज, सहायक संचालक कृषि श्री सुमान सिंह पैकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री वतन जाधव, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती ज्योति लता एवं ग्राम के कृषकगण उपस्थित थे।
नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसान ननकीराम पटेल की राह हुई आसान, अब गांव में ही बेच सकेंगे अपनी उपज तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
शक्ति -खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत परसदाखुर्द में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अब अपने गांव में ही धान उपज बेचने की सुविधा मिल रही है। इससे उन्हें दूर-दराज के खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिली है। ग्राम परसदाखुर्द के किसान श्री ननकीराम पटेल ने बताया कि पहले उन्हें अपनी धान उपज बेचने के लिए लगभग 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित सोठी धान उपार्जन केंद्र जाना पड़ता था। रास्ते में रेलवे फाटक होने तथा कई बार फाटक बंद रहने के कारण आवागमन में देरी होती थी। इससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ होते थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गांव में ही नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से उनकी पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही शासन की ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप सुविधा के माध्यम से अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में लंबी कतारों में लगने की परेशानी से भी राहत मिली है। किसान श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों को उनकी धान उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। गांव में ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार जताया
सेवा सहकारी समिति देवरघटा के धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्य का हुआ शुभारंभ
शक्ति -सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवरघटा के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र देवरघटा में धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र, ग्राम देवरघटा के सरपंच श्री गेंद राम साहू एवं ग्राम कानाकोट के सरपंच श्री पारसमणि गवेल की उपस्थिति में धान खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के समस्त कर्मचारी, क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि शासन की मंशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 जनवरी 2027 तक सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी, तौल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि किसान सुगमता एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय कर सकें।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से बनेगा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू।डिजिटल सेवाओं के विस्तार से पात्र नागरिकों को घर बैठे आवेदन करने की मिलेगी सुविधा
सक्ती-जिले के नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसान एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब जिले में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र (सेंट्रल कास्ट सर्टिफिकेट) सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से पात्र नागरिकों को केंद्रीय स्तर पर आवश्यक जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिक सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल सेवाओं के विस्तार और शासकीय प्रक्रियाओं को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा सेतु पोर्टल पर केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की गई है। अब पात्र आवेदक घर बैठे पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे तथा प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने सक्ती आएंगी सुश्री किरण कौशल
सक्ती-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य जारी है। इसी क्रम में आयुक्त, समग्र शिक्षा एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही सुश्री किरण कौशल का 26 नवंबर 2026 को सक्ती आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले के बीएलओ केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।










