20 जनवरी को रायगढ़ के श्री अग्रोहा धाम में होगा अग्र महाकुंभ. संभागीय अधिवेशन एवं एक दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन. संभागीय अग्रवाल महात्मा के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल अग्रवाल एवं महामंत्री राजेंद्र राजू ने दी जानकारी




20 जनवरी को रायगढ़ के श्री अग्रोहा धाम में होगा अग्र महाकुंभ. संभागीय अधिवेशन एवं एक दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन. संभागीय अग्रवाल महात्मा के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल अग्रवाल एवं महामंत्री राजेंद्र राजू ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा आगामी 20 जनवरी 2027 दिन- बुधवार को रायगढ़ शहर के श्री अग्रोहा धाम में अग्र महाकुंभ. साधारण सभा की बैठक. संभागीय अधिवेशन एवं अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों का एक दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ एवं महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। एवं संभागीय अग्रवाल महासभा के इस आयोजन में सभी संबंध सभाओं के पदाधिकारी। सदस्य समाज बंधु एवं महासभा के सभी सम्माननीय सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया है
संबंध सभाओं का दौरा भी करेगी महासभा
संभागीय अग्रवाल महासभा के 20 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर महासभा के पदाधिकारियो द्वारा संबंध सभी शाखों का दौरा भी किया जाएगा एवं दौरे के दौरान जहां परिचय सम्मेलन को लेकर विवाह योग्य युवक यूवतियों के बायोडाटा भी एकत्रित किए जाएंगे तो वहीं महासभा ने सभी समाज बंधुओ से निवेदन भी किया है कि वे अपने-अपने स्थान पर अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों के बायोडाटा फॉर्म समय पूर्व प्रेषित कर दें





