कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर 40 लाख लोगों ने हरिद्वार में लगाई आस्था की डुबकी. उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब




कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर 40 लाख लोगों ने हरिद्वार में लगाई आस्था की डुबकी. उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। गंगा स्नान करने के लिए सोमवार की रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचे, सुबह तड़के से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन किया।कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर सुबह से लेकर शाम की आरती तक 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा के अलग-अलग घाटों में स्नान किया। जिसके बाद सभी अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हाईवे से लेकर सर्विस लेन और शहर की सड़कों पर मंगलवार दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में ठिठुरन भरी सुबह और शीतल हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, राम घाट, वीआइपी घाट, सीसीआर घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार की रात से भी बढ़नी शुरू हो गई थी।सोमवार की रात को हरकी पैड़ी पर 21 हजार दीप प्रज्वालित किए गए। दीयों की रोशनी के साथ लेजर लाइट से हरकी पैड़ी का नजारा भव्य व दिव्य नजर आया। मंगलवार की सुबह तक हरकी पैड़ी सहित आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बैरागी कैंप सहित कई अन्य स्थानों से हरकी पैड़ी तक श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ा। दोपहर को भी यही स्थिति रही।





