बड़ी खबर- शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ने हसौद के प्रशिक्षु थाना प्रभारी को किया निलंबित. मामला सक्षम अधिकारी की बिना अनुमति जुए की फड़ पर रेड मारने का

बड़ी खबर- शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ने हसौद के प्रशिक्षु थाना प्रभारी को किया निलंबित. मामला सक्षम अधिकारी की बिना अनुमति जुए की फड़ पर रेड मारने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति सकती जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिले के हसौद थाने के प्रभारी जयराम साहू को निलंबित कर दिया है।थाना हसौद में थाना प्रभारी के रूप में प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू दिनांक 22.11.2026 की रात्रि में गस्त पर थे कि उनको ग्राम डोमाडीह में तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिये अकेले जुआ रेड करने मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी व पुलिस को आते देखकर जुआडियान भाग गये जिसमें से एक व्यक्ति तालाब में कूद गया। बाद में जानकारी मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का नाम महेश केंवट पिता बिहारी लाल केंवट उम्र 38 वर्श पता डोमाडीह है जो वापस घर नहीं आया। जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू की गंभीर लापरवाही माना एवं दिनांक 24.11.2026 को जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन अटैच किया है। प्रकरण की जांच के आदेश पारित करते हुये प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डभरा/ चन्द्रपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading