शक्ति में 24 नवंबर को हुआ सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत प्रभारी शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम.जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक पहुंचे प्रशिक्षण लेने. बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने प्रेरित करने हेतु आयोजित था प्रशिक्षण





शक्ति में 24 नवंबर को हुआ सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत प्रभारी शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम.जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक पहुंचे प्रशिक्षण लेने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के तत्वावधान में दिनांक 24 नवंबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत प्रभारी शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर सक्ती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंजीयन एवं उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। इसके पश्चात् कार्यक्रम में सुश्री एच. निशा खान, वन स्टॉप सेंटर, जांजगीर द्वारा विद्यालयों की आंतरिक सुरक्षा नीति, पॉक्सो समिति, बाल सुरक्षा एवं गोपनीयता के पालन, पीड़ित एवं संकटग्रस्त बच्चों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इसके उपरांत श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती पुष्पलता मार्कण्डेय, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, सक्ती द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) एवं पॉक्सो नियम, 2020 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण देने हेतु सभी ने शपथ ली उन्होंने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान, बच्चों के व्यवहार में आने वाले परिवर्तन, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श अनिवार्य रिपोर्टिंग तथा बालकों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही शिक्षकों को बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सुश्री डॉ भुनेश्वरी पैकरा, अनुभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती द्वारा साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूप, ऑनलाइन ठगी, एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अगले सत्र में श्री महेश अग्रवाल एवं श्री सुरित चन्द्रा, पैनल अधिवक्ता, सक्ती द्वारा बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से संबंधित कानून, अनिवार्य रिपोर्टिंग, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2013 तथा विद्यालयों की कानूनी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रभारी शिक्षकों को सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्यों एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया





