शक्ति जिले को बोर्ड परीक्षाओं का बनाया गया समन्वयक केंद्र, 23 फरवरी को 53 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्रों का होगा सीधा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने सभी केंद्राध्यक्षों से समय पर उपस्थित होने की करी अपील

शक्ति जिले को बोर्ड परीक्षाओं का बनाया गया समन्वयक केंद्र, 23 फरवरी को 53 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्रों का होगा सीधा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने सभी केंद्राध्यक्षों से समय पर उपस्थित होने की करी अपील kshititech
फाइल फोटो

शक्ति जिले को बोर्ड परीक्षाओं का बनाया गया समन्वयक केंद्र, 23 फरवरी को 53 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्रों का होगा सीधा वितरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के प्रयासों से शक्ति जिले को पहली बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का समन्वयक केंद्र बनाया गया है,तथा आने वाले 1 मार्च से प्रारंभ होने वाली शक्ति जिले में 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का वितरण शक्ति के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति में सुबह 9:00 बजे से 53 परीक्षा केदो के प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा

एक भेंटवार्ता में जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने बताया है कि 23 फरवरी को सभी केंद्राध्यक्ष निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्रों को संबंधित थाना चौकी में सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे, तथा उपरोक्त कार्य के लिए 13 अलग-अलग रूट एवं वाहन प्रभारी भी बनाए गए हैं, तथा जिले के 13 थानों के अनुसार 13 अलग-अलग रूट बनाए गए हैं, जिसके तहत बोर्ड परीक्षाओं के प्रारंभ होने के बाद निर्धारित तिथि में थानों से प्रश्न पत्र सुविधाजनक ढंग से संबंधित परीक्षा केंद्रों तक केंद्राध्यक्ष के माध्यम से पहुंचाया जा सके

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading