वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे बनाए गए शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता. 9 अप्रैल को जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी नियुक्ति

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे बनाए गए शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता. 9 अप्रैल को जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी नियुक्ति kshititech

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे बनाए गए शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता. 9 अप्रैल को जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।उपरोक्त नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मिका ग़बेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की अनुशंसा से की है। तथा पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाने के साथ ही मालखरौदा कलमी के पुरुषोत्तम साहू को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। एवं मीडिया प्रभारी के रूप में फ़गुरम के भानुप्रताप गबेल एवं सेदूरस के आकीब खान को भी मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा की गई इन सभी नियुक्तियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां नए दायित्ववान पदाधिकारियो को बधाई दी है। तो वहीं वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति सक्रिय रूप से पूरे जिले में संगठन के काम को गति दे रही है। एवं प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किए गए पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे कांग्रेस के दशको पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता है। तथा वे विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी का निष्ठा के साथ काम करते आए हैं। पूर्व में वे शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष के साथ ही वे कांग्रेस पार्टी में काफी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading