भाजपा कार्यकर्ताओ के जन्मदिन पर मिलेगा 21 लीटर पेट्रोल. बर्थडे का केक एवं परिवार को रेस्टोरेंट में डिनर. विधायक जी की पहल का स्वागत कर रहे प्रदेशवासी. बेटी के जन्म पर ₹21000 की डिपॉजिट जो की 14 साल बाद होगी ₹100000 के रूप में वापस. कार्यकर्ता कह रहे- विधायक हो तो ऐसा. विधायक ने कहा- हम कार्यकर्ता को नहीं देंगे सम्मान तो कौन देगा उन्हें सम्मान

भाजपा कार्यकर्ताओ के जन्मदिन पर मिलेगा 21 लीटर पेट्रोल. बर्थडे का केक एवं परिवार को रेस्टोरेंट में डिनर. विधायक जी की पहल का स्वागत कर रहे प्रदेशवासी. बेटी के जन्म पर ₹21000 की डिपॉजिट जो की 14 साल बाद होगी ₹100000 के रूप में वापस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रिकेश सेन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं के जन्मदिन पर उन्हें 21 लीटर का पेट्रोल। बर्थडे का केक एवं उनके पूरे परिवार को रेस्टोरेंट में डिनर देने की योजना प्रारंभ की है। तथा यह योजना कमल सम्मान के रूप में प्रारंभ की गई है इस संबंध में विधायक रिकेश सेन ने बताया कि उनके द्वारा भाजपा के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जो कि प्रत्येक बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी करते हैं।ऐसे करीब 500 कार्यकर्ताओं के लिए यह योजना प्रारंभ की है।तथा विधायक जी ने बताया कि उनके द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ की समस्त स्वास्थ्य जांच के लिए भी निशुल्क योजना प्रारंभ की गई एवं उनके क्षेत्र में किसी भी बेटी के जन्म पर उनके द्वारा ₹21000 की राशि तत्काल जमा करवाई जाएगी जो की 14 साल के बाद ₹100000 के रूप में वापस होगी। विधायक जी ने कहा कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने की दिशा में यह योजना प्रारंभ की गई है। तथा वे आगे भी ऐसा कार्य करते रहेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading