एचपीवी टीकाकरण के लिए सभी को करे जागरूक-सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल।एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें सही जानकारी. शक्ति जिले के स्कूलों में भी चल रहा है टीकाकरण अभियान

एचपीवी टीकाकरण के लिए सभी को करे जागरूक-सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल।एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें सही जानकारी. शक्ति जिले के स्कूलों में भी चल रहा है टीकाकरण अभियान kshititech

एचपीवी टीकाकरण के लिए सभी को करे जागरूक-सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल।एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें सही जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति सकती जिले की सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जिलेवासियों एवं सभी अभिभावकों से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जागरूकता रखने तथा अपने बच्चों को निर्धारित आयु एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एचपीवी का टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एचपीवी एक ऐसा वायरस है, जिसके संक्रमण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी से बचाव की दिशा में एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बच्चों को भविष्य में होने वाले एचपीवी संक्रमण से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने सभी माता-पिता एवं अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि जब विद्यालय अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो में एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाए, तो वे बिना किसी डर, भ्रम या संकोच के अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा किसी भी शंका की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ता अथवा चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सही एवं प्रमाणित जानकारी प्राप्त करें। सीएमएचओ ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों, विद्यालयों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “आइए, हम सभी मिलकर अपने बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण को सफल बनाएं और सक्ती जिले को कैंसर की रोकथाम एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक आदर्श जिला बनाने में सहभागी बनें।”

एचपीवी टीकाकरण के लिए सभी को करे जागरूक-सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल।एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें सही जानकारी. शक्ति जिले के स्कूलों में भी चल रहा है टीकाकरण अभियान kshititech

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading