बम्हनीनडीह में जयपुरिया परिवार की प्रारंभ हुई पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा. 13 सितंबर को कथा वाचक डॉ अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज ने देव प्रतिष्ठा एवं भागवत महात्मय सहित सुखदेव आगमन के प्रसंग का किया वर्णन. जयपुरिया परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा. आज दोपहर 12:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे कथा वाचक डॉक्टर अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – बम्हनीनडीह चांपा के प्रतिष्ठित जयपुरिया परिवार द्वारा 13 सितंबर से पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जहां आयोजक परिवार द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो की विभिन्न झांकियो एवं बाजे गाजे के साथ निकली तथा प्रथम दिवस कथा वाचक डॉक्टर श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज ने देव प्रतिष्ठा। भागवत महात्म एवं सुकदेव आगमन के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुंदर ढंग से व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा का रसपान कराया। प्रथम दिवस हजारों की संख्या में लोक कथा श्रवण करने पहुंचे थे तो वहीं आयोजक परिवार के छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में निवास रत परिवारजन भी इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। तथा 19 सितंबर तक इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा
आज दोपहर 12:00 बजे डॉक्टर अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज करेंगे पत्रकारों को संबोधित
देश के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं जयपुरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमंत भागवत कथा के प्रमुख कथावाचक डॉ अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज आज 14 सितंबर 2026 दिन- सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से जयपुरिया ट्रेडर्स मंझली तालाब स्टेशन रोड चांपा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे उपरोक्त जानकारी गौरी गोपाल आश्रम वृंदावन के जनसंपर्क अधिकारी ने दी है