चलो बुलावा आया है. माता रानी ने बुलाया है- जिला मुख्यालय शक्ति में आज शाम 4:00 बजे चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा भव्य शुभारंभ. निकलेगी माता रानी की 27वीं पदयात्रा. महाराजा अग्रसेन कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित है कार्यक्रम

चलो बुलावा आया है. माता रानी ने बुलाया है- आज शाम 4:00 बजे चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा भव्य शुभारंभ. निकलेगी माता रानी की 27वीं पदयात्रा शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के महाराजा अग्रसेन कॉम्प्लेक्स परिसर में आज 14 सितंबर 2026 दिन- सोमवार की शाम …




चलो बुलावा आया है. माता रानी ने बुलाया है- आज शाम 4:00 बजे चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा भव्य शुभारंभ. निकलेगी माता रानी की 27वीं पदयात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के महाराजा अग्रसेन कॉम्प्लेक्स परिसर में आज 14 सितंबर 2026 दिन- सोमवार की शाम 4:00 बजे श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है। तथा 14 अक्टूबर को निकलने वाली मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की 27वीं पदयात्रा को लेकर जहां इस कार्यालय का शुभारंभ हो रहा है तो वहीं यह ऐतिहासिक पदयात्रा को लेकर आज से व्यापक रूप से तैयारियां प्रारंभ हो जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि आज होने वाले कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं विशिष्ट तिथि के रूप में नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल तथा प्रथम पैदल यात्री मांगेराम अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के श्याम सुंदर अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालु भक्त जनों। नागरिकों को इस कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है








