वासु जैन के मार्गदर्शन में मिलेगी सेवा संकल्प अभियान को गति-सकती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान.कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी किया नियुक्त. 1 महीने तक लगातार जिला प्रशासन करेगा विभिन्न आयोजन

वासु जैन के मार्गदर्शन में मिलेगी सेवा संकल्प अभियान को गति-सकती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान.कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी किया नियुक्त. 1 महीने तक लगातार जिला प्रशासन करेगा विभिन्न आयोजन kshititech
जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी बासु जैन

वासु जैन के मार्गदर्शन में मिलेगी सेवा संकल्प अभियान को गति-सकती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान.कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी किया नियुक्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश व प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी और जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद दुबे को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading