स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप में पहुंचे एसडीम पैंकरा,श्री पैंकरा ने बच्चों की प्रस्तुति पर किया उनका उत्साह वर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी एन.के चंद्रा भी थे मौजूद, शक्ति एसडीएम ने कहा- सरकारी स्कूलों के बच्चों में टैलेंट की नहीं है कमी, ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाएं आ रही सामने

स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप में पहुंचे एसडीम पैंकरा,श्री पैंकरा ने बच्चों की प्रस्तुति पर किया उनका उत्साह वर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी एन.के चंद्रा भी थे मौजूद, शक्ति एसडीएम ने कहा- सरकारी स्कूलों के बच्चों में टैलेंट की नहीं है कमी, ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाएं आ रही सामने kshititech
शक्ति एसडीएम ने किया स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप का निरीक्षण
स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप में पहुंचे एसडीम पैंकरा,श्री पैंकरा ने बच्चों की प्रस्तुति पर किया उनका उत्साह वर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी एन.के चंद्रा भी थे मौजूद, शक्ति एसडीएम ने कहा- सरकारी स्कूलों के बच्चों में टैलेंट की नहीं है कमी, ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाएं आ रही सामने kshititech
शक्ति एसडीएम ने किया स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप का निरीक्षण

स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन समर कैंप में पहुंचे एसडीम पैंकरा,श्री पैंकरा ने बच्चों की प्रस्तुति पर किया उनका उत्साह वर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी एन.के चंद्रा भी थे मौजूद

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओ को निखारने, उनमें कलात्मक बौद्धिक प्रतिभा का विकास करने, उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशलो का विकास करने के लिए 27 मई से शक्ति के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सभागार में ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति श्री पैंकरा जी ने पहुंचकर जहां बच्चों का उत्साहवर्धन किया

27 मई से प्रारंभ स्कूल शिक्षा विभाग के इस ग्रीष्मकालीन समर कैंप में प्रथम दिवस शक्ति जिले में भी शक्ति विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ति, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्टेशन पारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल हिंदी माध्यम कशेर पारा के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला हस्तकला, रंगोली, मेहंदी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया,जहां पेंसिल आर्ट से छात्र-छात्राओं ने सुंदर कलाकारी की वही हाथों से बने फूलदान, कलम स्टैंड व मिट्टी के मटका को सजाया,छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित बांस की टोकरियों को सजा कर सुंदर कलाकारी जैसे बहुमुखी कौशलों का प्रदर्शन किया। जहां एक ओर सुंदर कलात्मक रंगोली, मनमोहक़् मेहंदी से सब का मन मोह लिया, वही दूसरी ओर प्लास्टिक व कांच की बोतलों को भी सुंदर ढंग से सजाकर एक नया रूप प्रदान करते हुए अपनी कुशल हस्तकला का सुंदर नमूना पेश किया

ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण /अवलोकन हेतू 27 मई को शक्ति के जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के एस पैकरा- सेजेस कसेरपारा, सेजेस स्टेशन पारा व सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शक्ति में पहुंचे,उन्होंने समर कैंप में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया, वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सुंदर कलात्मक रंगोली, चित्रकला, हस्तकला ,काष्ठ कला, मेहंदी की खूब प्रशंसा की

शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ करते हुए अपने संदेश में लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए अपनी बहुमुखी छुपी प्रतिभा को विकसित करने का सशक्त माध्यम समर कैंप को बताया और समर कैम्प का लाभ उठाने की बात कही,श्री टोपनो ने विद्यार्थियों को समर कैंप में शिक्षकों के मार्गदर्शन से नई विधाओं में पारंगत होने की बात कही, तथा कहां की आज शक्ति जिले में भी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न विधाओं में पारंगत करने के लिए ऐसे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया है, तथा शहर के नंदेलीभाटा में खेल विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है

ग्रीष्मकालीन समर्पण को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ति एन के चंद्रा ने भी समर कैंप की प्रशंसा की और विद्यार्थियों और शिक्षकों का हौसला बढ़ाया, तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रा ने कहा कि आज इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के सहयोग से संभव हो रहा है, एवं आने वाले समय में ऐसे आयोजन हमें निरंतर करना चाहिए,श्री चंद्रा ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हमेशा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए, अपने भीतर बहुमुखी कौशलों को विकसित करते रहना चाहिए,उन्होंने ग्रीष्मकालीन समर कैंप को शासन की उद्देश्य परक योजना बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि अध्ययन के साथ-साथ अपनी कलात्मक और बौद्धिक प्रतिभा के विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रयास करते रहना चाहिए

इस अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय से सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल,जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, सेजेस कसेर पारा की प्राचार्य श्रीमती पी गबेल, व्याख्याता देवाशीष बनर्जी,संजय साहू,भारती देवांगन, निकहत करीम,सेजेस शक्ति की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ज्योति चंद्रा, ,व्याख्याता सूरज,राजीव गुप्ता, सेजेस स्टेशन पारा के प्रभारी प्राचार्य सुरेश जायसवाल,व्याख्याता आई खलखो, धनंजय केवट, लोकेश्वर जगत, लवचंद देवांगन समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, व्यायाम शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading