राजू को मिला बड़ा सम्मान- बिलासपुर के राजेंद्र अग्रवाल राजू को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, समाज सेवा एवं विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुए सम्मानित, विगत वर्ष राज्य शासन द्वारा अलंकरण सम्मान से नवाजे गए थे राजेंद्र राजू

राजू को मिला बड़ा सम्मान- बिलासपुर के राजेंद्र अग्रवाल राजू को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, समाज सेवा एवं विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुए सम्मानित, विगत वर्ष राज्य शासन द्वारा अलंकरण सम्मान से नवाजे गए थे राजेंद्र राजू kshititech
व्यापार मेले में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होते राजेंद्र अग्रवाल राजू

बिलासपुर के राजेंद्र अग्रवाल राजू को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, समाज सेवा एवं विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुए सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत 4 दशकों से लगातार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं विकलांगता के क्षेत्र में किया जा रहे रचनात्मक कार्यों के लिए बिलासपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू को न्यायधानी बिलासपुर में BNI के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मेले 2026 के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, यह अवार्ड छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ शासन क्रेडा के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल सहित उपस्थित दिग्गज हस्तियों के हाथों दिया गया, इस दौरान BNI द्वारा राजेंद्र अग्रवाल राजू को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई

तो वहीं राजेंद्र अग्रवाल राजू ने भी मिले इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से वे सेवा के कार्य कर पाते हैं, एवं वे इस सम्मान को अपनी पूरी टीम को समर्पित करते हैं, जिनके द्वारा लगातार कंधे से कंधा मिलाकर उनके सभी कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी की जाती है, उल्लेखित हो की राजेंद्र अग्रवाल राजू विगत महीनो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान से भी अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए नवाजे जा चुके हैं, तथा वे विभिन्न राष्ट्रीय, प्रादेशिक मंचों पर भी लगातार अपने कार्यों के लिए सम्मानित होते हैं, एवं राजेंद्र अग्रवाल राजू वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओ में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading