देश भर में हुआ अग्रवाल समाज का सबसे बड़ा आयोजन-अग्र महाकुंभ 2026 में “प्रांतीय अध्यक्षीय पुरस्कारों” से उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, टीमों एवं इकाइयों का सम्मान।सेवा, संगठन और नवाचार में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को अतिथियों के हाथों मिला सम्मान




अग्र महाकुंभ 2026 में “प्रांतीय अध्यक्षीय पुरस्कारों” से उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, टीमों एवं इकाइयों का सम्मान।सेवा, संगठन और नवाचार में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को अतिथियों के हाथों मिला सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित “अग्र महाकुंभ 2026 — सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” के अवसर पर संगठन के “प्रांतीय अध्यक्षीय पुरस्कार” प्रदान किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की ओर से संगठन, सेवा, स्वास्थ्य, जनसंपर्क, महिला-युवा गतिविधियों एवं विशिष्ट कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, टीमों और जिला इकाइयों को मंच से अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।
डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति वे कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के निरंतर समाज के लिए समय, श्रम और ऊर्जा समर्पित करते हैं। अध्यक्षीय पुरस्कार ऐसे ही समर्पित साथियों के योगदान के प्रति संगठन की कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति हैं।
उत्कृष्ट प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान
सर्वश्रेष्ठ/विशिष्ट प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में श्री विमल जी, राजनांदगांव; श्री पवन जी, पत्थलगांव; श्री सुभाष गोयल जी; श्री सुरेश मंगल जी एवं श्री तरुण जी, रायगढ़ , वीरेंद्र अग्रवाल डोंगरगढ़ को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय कार्य सदस्य का सम्मान श्री संजीव अग्रवाल, रायपुर को प्रदान किया गया।
जनसंपर्क एवं जनसेवा कार्यक्रमों को विशेष पहचान
सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क जनसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह के सफल आयोजन एवं योगदान के लिए श्री दीनदयाल गोयल, रायपुर; श्रीमती शोभा केड़िया, कोरबा; श्रीमती गुंजा सुल्तानिया, शिवरीनारायण; श्री रमेश अग्रवाल, रायपुर तथा श्री जे.पी. अग्रवाल, रायपुर को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क कार्यक्रम-द्वितीय के रूप में समाज के वैवाहिक रिश्तों को जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल “मंगल परिणय” के लिए श्रीमती शोभा केड़िया एवं उनकी पूरी टीम को सम्मान प्रदान किया गया। इसी प्रकार अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के विशिष्ट आयोजन के लिए भी श्रीमती शोभा केड़िया एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ जनसेवा कार्यक्रम का सम्मान जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से संचालित “श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा” को प्रदान किया गया। इसके लिए श्री मातादीन अग्रवाल, श्री विजय गुप्ता, श्री अजय अग्रवाल, श्री मुनिश शाह एवं टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ वार्षिक आयोजन
दशम अग्र अलंकरण समारोह अंबिकापुर
एवं ट्रेड फेयर बिजनेस कनेक्ट आयोजन
- श्री सुभाष गोयल अंबिकापुर
- श्री कन्हैयालाल अग्रवाल अंबिकापुर
- श्री ललित अग्रवाल रायपुर
- श्री पवन अग्रवाल पत्थलगांव
- श्री सुनील अग्रवाल बॉबी सूरजपुर
- उनकी टीम के सभी सदस्य गण
स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक आयोजनों को मिला सम्मान
सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत CPR ट्रेनिंग के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए डॉ. विकास अग्रवाल, रायपुर एवं डॉ. निर्मेश सिंघानिया, रायपुर को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत सरायपाली-बसना इकाई को 22 जून को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह के सफल आयोजन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
वहीं जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए श्री आशीष अग्रवाल, थान खमरिया को सम्मानित किया गया।
चार जिला इकाइयों को विशिष्ट सम्मान
संगठनात्मक सक्रियता एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए रायगढ़ जिला अग्रवाल संगठन, डोंगरगढ़ क्षेत्र अग्रवाल संगठन, राजनांदगांव जिला अग्रवाल संगठन तथा रायपुर जिला अग्रवाल संगठन को “विशिष्ट जिला इकाई” सम्मान प्रदान किया गया।
महिला शक्ति के उल्लेखनीय योगदान का अभिनंदन
सर्वश्रेष्ठ महिला पदाधिकारी के रूप में प्रांतीय महिला चेयरमैन श्रीमती हेमलता मित्तल, दुर्ग को सम्मानित किया गया।
नवम एवं दशम अग्र अलंकरण के संयोजक हुए सम्मानित
नवम अग्र अलंकरण के संयोजकों के रूप में डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल सह-संयोजक पंकज अग्रवाल डॉ. निर्मल अग्रवाल सम्मानित हुए, वही दशम अग्र अलंकरण समारोह के संयोजकों में श्री ललित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, डॉ विजय गोयल एवं श्रीमती वर्षा अग्रवाल सम्मानित हुई.
संगठन की महिला इकाइयों द्वारा वर्षभर किए गए सक्रिय एवं रचनात्मक कार्यों के लिए अंबिकापुर जिला महिला अग्रवाल संगठन, भिलाई क्षेत्र महिला अग्रवाल संगठन, रायगढ़ जिला महिला अग्रवाल संगठन, रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन, कोरबा जिला महिला अग्रवाल संगठन, राजनांदगांव जिला महिला अग्रवाल संगठन, दुर्ग जिला महिला अग्रवाल संगठन एवं सूरजपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन को विशिष्ट महिला इकाई सम्मान प्रदान किया गया।
महिला सत्र में विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी विशेष सम्मान दिए गए। मंगल परिणय, सामूहिक कन्या विवाह एवं ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए श्रीमती शोभा केड़िया एवं टीम, “म्हारी रीति मारो रिवाज” पुस्तक के लिए श्रीमती डिंपल अग्रवाल एवं श्रीमती गुंजा सुल्तानिया, अग्र अलंकरण में सह-संयोजिका के रूप में श्रीमती वर्षा अग्रवाल, चौपाल के संयोजन के लिए श्रीमती अनीता अशोक अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए श्रीमती संगीता हरलालका, पर्यावरण गतिविधियों के लिए श्रीमती निधि अग्रवाल, रक्तदान गतिविधियों के लिए श्रीमती बबीता अग्रवाल एवं श्रीमती भारती मोदी, संगठनात्मक योगदान के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सुभाष गोयल, गीता प्रचार-प्रसार के लिए श्रीमती कीर्ति अग्रवाल तथा ऋषि पंचमी आयोजन के लिए श्रीमती हेमलता जगदीश बंसल को सम्मानित किया गया।
युवा शक्ति और पर्यटन क्षेत्र में भी सम्मान
युवा संगठन में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री अतुल जिंदल, भिलाई को “विशिष्ट युवा पदाधिकारी” के सम्मान से नवाजा गया।
वहीं समाज के देश-विदेश भ्रमण कार्यक्रमों के उत्कृष्ट संचालन के लिए रायपुर की 7 ड्रीम्स हॉलिडे को “श्रेष्ठ देश-विदेश टूर ऑपरेटर” के रूप में सम्मानित किया गया।
“कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की शक्ति का सम्मान” — डॉ. अशोक अग्रवाल
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल प्रांतीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर अनीता मोहनलाल अग्रवाल, प्रांतीय युवा अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया दुर्ग ने कहा कि कोई भी बड़ा संगठन केवल पदाधिकारियों के नाम से नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा और निरंतर सक्रियता से आगे बढ़ता है। “जो साथी समाज के लिए अपना समय देते हैं, नए विचारों को धरातल पर उतारते हैं और सेवा को अपना दायित्व मानकर कार्य करते हैं, उनका सम्मान वास्तव में संगठन की शक्ति और सामूहिक पुरुषार्थ का सम्मान है।”
उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्षीय पुरस्कारों का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा पैदा करना नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों को पहचान देना, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाना और अन्य साथियों को समाजहित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देना है।
अग्र महाकुंभ के भव्य मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथियों के हाथों सम्मान प्राप्त करते समय कार्यकर्ताओं एवं इकाइयों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। संगठन ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, टीमों एवं इकाइयों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सेवा, समर्पण, संगठन और नवाचार की यह यात्रा आने वाले वर्षों में और अधिक व्यापक रूप लेगी।







