सड़क पर जन्मदिन मनाना भाजपा नेता को पड़ा बहुत महंगा-अमरकंटक रोड पर जन्मदिन मानने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई लोगो पर गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज. वीडियो वायरल होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस

सड़क पर जन्मदिन मनाना भाजपा नेता को पड़ा बहुत महंगा-अमरकंटक रोड पर जन्मदिन मानने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई लोगो पर गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज. वीडियो वायरल होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस kshititech
अमरकंटक रोड पर मंच लगाकर जन्मदिन का केक काटते भाजपा नेता एवं उनके साथी

सड़क पर जन्मदिन मनाना भाजपा नेता को पड़ा बहुत महंगा-अमरकंटक रोड पर जन्मदिन मानने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई लोगो पर गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भाजपा नेता को सड़क पर
मंच लगाकर जन्मदिन मनाना और भीड़ जुटाकर यातायात बाधित करना अब आयोजकों पर भारी पड़ गया है। गौरेला पुलिस ने मामले में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्धू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें नेताजी अपने जन्मदिन का जश्न मानते नजर आ रहे है।पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की देर रात अमरकंटक चौक पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच लगाया गया और बड़ी संख्या में लोग जुटे।समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस का कहना है कि आयोजन के चलते सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। इसके बाद गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत कार्रवाईकी गई है।गौरतलब है सड़क और सार्वजनिक चौक पर इस तरह निजी आयोजन के कई मामलों में कोर्ट में नाराजगी जाहिर कर चुका है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सार्वजनिक रास्ते पर मंच लगाकर भीड़ जुटाने की अनुमति किसने दी? या नेताजी ने अपने रसूख के आगे किसी से अनुमति लेने की जरूरत भी नहीं समझी ? फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद गौरेला पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading