छत्तीसगढ़ के महासमुंद में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र द्विवेदी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा की उल्लेखनीय सहभागिता

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र द्विवेदी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा की उल्लेखनीय सहभागिता kshititech

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र द्विवेदी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा की उल्लेखनीय सहभागिता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रहित, शिक्षाहित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित के साथ “मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला” तथा “स्वाभिमानी शिक्षक ही स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण कर सकता है” की परिकल्पना को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को भलेसर मार्ग स्थित आईआर रिसॉर्ट, महासमुंद में दो दिवसीय प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग 1600 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता ने समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। सम्मेलन में शिक्षा में महिला शिक्षकों की भूमिका, परिवार से राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षिका का योगदान, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का शिक्षा में प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा की भावी संभावनाओं सहित विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन एवं विचार-मंथन किया गया।

शिक्षक से बड़ा कोई राष्ट्र निर्माता नहीं : गजेन्द्र यादव

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक से बड़ा कोई राष्ट्र निर्माता नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को नई चेतना प्रदान करते हैं। शिक्षक के ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से नौनिहाल राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर जीवन-पथ पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने महिला शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृशक्ति परिवार एवं समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।सम्मेलन में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, बसना विधायक संपत अग्रवाल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने मातृशक्ति को समर्पित आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए परिवार एवं समाज निर्माण में महिला शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित पत्र शिक्षा मंत्री को सौंपा। शिक्षा मंत्री ने समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक निर्णय लेने की बात कही। समारोह में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा महिला शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। द्वितीय दिवस सम्मान एवं समापन समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की आचार्या श्रीमती आशा पाठक ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं मंचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में वंदे मातरम् गीत पर भावपूर्ण एवं अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए श्रीमती पाठक को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रथम दिवस आयोजित सांस्कृतिक संध्या का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष टेकराम सेन एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।सम्मेलन में जांजगीर-चांपा जिले से प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज, जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, संगठन मंत्री राजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साव, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। जिले से उपस्थित महिला शिक्षिकाओं में श्रीमती प्रभा पाण्डेय, श्रीमती पूनम गौराहा, श्रीमती आशा पाठक, श्रीमती सरोजनी सोनी, श्रीमती गायत्री राठौर, श्रीमती दीपमाला सराफ, श्रीमती नाजनीन खान, श्रीमती सविता लाल, श्रीमती अमिता सावरकर, श्रीमती स्तुति पाण्डेय, श्रीमती संध्या साव, श्रीमती तिक्का साहू, श्रीमती श्यामकली कश्यप एवं श्रीमती ब्राम्हणी देवांगन सहित अन्य महिलाओं ने सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाई। जिले की महिला शिक्षिकाओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा जिला इकाई ने प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, प्रांतीय महामंत्री मनोज राय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, प्रांतीय उपाध्यक्ष टेकराम सेन, महासमुंद जिलाध्यक्ष अनिल पटेल सहित महासमुंद टीम को बधाई एवं आभार व्यक्त किया। जिला इकाई ने सम्मेलन में जांजगीर-चांपा के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, मंच संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवसर प्रदान करने के लिए आयोजन समिति के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading